ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
कोई भी हीरो मेरे साथ उस फिल्म में काम करने के लिए तैयार नहीं था: सोनम कपूर
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2019 2:59:32 PM
कोई भी हीरो मेरे साथ उस फिल्म में काम करने के लिए तैयार नहीं था: सोनम कपूर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म खूबसूरत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सोनम ने रिसेंटली रिवील किया कि उनकी फिल्म खूबसूरत में उनके साथ काम करने के लिए कोई भी एक्टर नहीं तैयार था। 

 
हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि, 'मैं बता नहीं सकती कि आयशा फिल्म को बनाने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वहीं इतनी ही कठिनाई खूबसूरत फिल्म के लिए भी हुई थी। कोई भी हीरो मेरे साथ उस फिल्म में काम करने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि फिल्म का नाम खूबसूरत था और ये विमेन ओरिएंटेड फिल्म थी। इसके बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को इसमें लिया गया। और देखिए क्या हुआ आज वो कितने बड़े स्टार हो गए। उनके अंदर वो आत्मविश्वास था।'
 
 
उन्होंने आगे कहा कि, एक स्टार किड होने के नाते उन्होंने इंडस्ट्री में खुद से अपनी जगह बनाई है। सांवरियां और दिल्ली 6 जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने खुद से कोशिश की तब जाकर उन्हें वो फिल्म मिली है। साल 2007 में सांवरियां से लेकर दिल्ली 6 तक और आज भी फिल्मों के लिए ऑडिशन देती हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS