मनोरंजन
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैचू
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2019 3:47:11 PMनई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी बुलंदियों पर हैं। वह ग्लोबल स्टार हैं, विदशों में भी प्रियंका के स्टारडम का डंका बजता है।
हाल में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका चोपड़ा की वैक्स स्टैचू का अनावरण किया गया है। रिपोर्ट्स मुताबिक, इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा लंदन में उपलब्ध नहीं थीं। इस स्टैचू पर काम साल 2018 में प्रियंका के न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट में किया गया था।
लंदन के अलावा प्रियंका चोपड़ा के वैक्स स्टैचू न्यूयॉर्क सिटी, सिंगापुर और सिडनी में पहले से मौजूद हैं। इस स्टेच्यू के बाद देसी गर्ल के कुल मिलाकर 4 वैक्स स्टेच्यू हो गए हैं।
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा पहली ऐसी एक्ट्रेस बन गई हैं, जिसके 4 वैक्स स्टेच्यू बने हैं। लंदन में प्रियंका के वैक्स स्टेच्यू आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।