मनोरंजन
सत्ते पे सत्ता फिल्म के रीमेक में ऋतिक रोशन का होगा लीड किरदार, निभाएंगे अमिताभ का रोल
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2019 5:40:08 PMमुंबई। ऋतिक रोशन फिल्म 'सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी और वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने की तैयारी चल रही है। इस नए प्रोजेक्ट के लिए फराह खान और रोहित शेट्टी ने टीमअप किया है। मेकर्स मेल लीड की कास्टिंग पर काम कर रहे हैं। चर्चा है कि अमिताभ बच्चन के रोल के लिए ऋतिक रोशन को कास्ट करने की तैयारी है।
इस प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स को अमिताभ जैसे बड़े सितारे की जरूरत है। अमिताभ का रोल पर्दे पर निभाने के लिए ऋतिक रोशन मेकर्स की पहली पसंद हैं। फराह खान और ऋतिक रोशन कई सालों से दोस्त हैं। इसलिए ऋतिक कहानी सुनते ही इसे करने के लिए राजी हो गए। जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद ऋतिक रोशन प्रोजेक्ट के बारे में फैंस के साथ जानकारी साझा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सात भाइयों के बॉन्ड की कहानी बयां करती फिल्म सत्ते पे सत्ता अपने समय की मशहूर फिल्मों में से एक थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा हेमा मालिनी, रंजीता, सचिन, अमजद खान, शक्ति कपूर की मुख्य भूमिका थी।