ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी साथ क्यों आए नजर?
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2019 6:26:17 PM
सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी साथ क्यों आए नजर?

मुंबई। सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी में क्या बात समान है? तीनों पुलिस ऑफिसर हैं। साथ ही रोहित शेट्टी इन किरदारों से जुड़े हुए हैं। रोहित ने अजय देवगन को लेकर सिंघम और सिंघम रिटर्न्स जैसी फिल्में सफलतापूर्वक बनाई।

 
रणवीर सिंह को ले‍कर पिछले वर्ष सिम्बा नामक फिल्म बनाई जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अब वे अक्षय कुमार को लेकर सूर्यवंशी नामक फिल्म बना रहे हैं।
 
हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें रोहित शेट्टी, करण जौहर, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं।
 
दरअसल रोहित की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग आज से शुरू हो रही है। करण जौहर और रोहित शेट्टी इस फिल्म को मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 
यही कारण है कि सभी किरदार साथ नजर आ रहे हैं। मानो सूर्यवंशी को शुभकामनाएं देने सिंघम और सिम्बा पहुंच गए हों।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS