मनोरंजन
'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 20 साल छोटी एक्ट्रेस से रोमांस करते दिखे अजय
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2019 5:37:22 PMमुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन आज अपना 50वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर जहां फैंस अजय को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं अजय ने भी फैंस को खास तोहफा दिया।
दरअसल, हाल ही में अजय की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म में उनके अपोजिट तब्बू और रकुलप्रीत हैं। ट्रेलर में अजय 50 साल के ऐसे इंसान के रूप में नजर आ रहे हैं।
देखें VIDEO
आपको बता दें कि जो अपनी पत्नी से काफी लम्बे समय से अलग रह रहे हैं और अपनी बेटी की उम्र की लड़की से इश्क कर बैठते हैं। इसके बाद उसकी जिंदगी में ऐसी उथल-पुथल मचती है कि वो समझ नहीं पाता है कि उसे क्या करना है?
ट्रेलर से साफ है कि अजय देवगन, तब्बू और रकुलप्रीत सिंह दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं। फिल्म के सीन्स और डायलॉग्स ऐसे हैं कि दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
बीते दिनों ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में अजय अपनी डेब्यू फिल्म फूल और कांटे का गाड़ी वाले स्टंट के अंदाज में नजर आए।
वहीं एक गाड़ी पर तब्बू पिंक साड़ी पहने बैठे हुए नजर आईं तो दूसरी गाड़ी पर रकुल प्रीत पिंक ड्रेस पहने हुए बैठी हुई दिखीं। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।