ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा बनीं विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला, 50 मोस्ट पॉवरफुल वूमेन की सूची में नाम दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 19/3/2019 4:12:29 PM
प्रियंका चोपड़ा बनीं विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला, 50 मोस्ट पॉवरफुल वूमेन की सूची में नाम दर्ज

नई दिल्ली। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस यूएसए टुडे की मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल की गई हैं। प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है।

 
इस सूची का हिस्सा बनने के बाद प्रियंका ने एक बयान में कहा, "मैं इन अद्भुत महिलाओं के साथ इस मंच को साझा करने पर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिन्होंने हर चुनौती को पीछे छोड़कर अपना एक खास मुकाम बनाया और आज अपने चुने हुए करियर के शीर्ष पर खड़ी हैं। यह एक उपलब्धि की भावना है।"
 
प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा श्रंखला 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्होंने एक्शन-कॉमेडी 'बेवॉच' से 2017 में हॉलीवुड में डेब्यू किया था।
 
इस सूची में गायिका बेयॉन्से, टेलीविजन स्टार एलेन डीजेनेरस, ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस और अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायिका जेनिफर लोपेज भी शामिल हैं।
 
‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म से प्रियंका करीब 3 साल बाद हिंदी फिल्म में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस से शादी की है। प्रियंका और निक ने दो रीतियों से शादी की थी। इन दोनों की शाही शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी रखा था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS