मनोरंजन
'कलंक' का पहला गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज, छा गया आलिया का नया 'रूप'
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2019 6:30:54 PMमुंबई। फिल्म 'कलंक' के टीजर आने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। तो वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना 'घर मोरे परदेसिया' लांच हो गया है। इस गाने को श्रेया घोषाल और वैशाली महाडे ने गाया हैै। तो वहीं इस गाने में म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। पहले गाने में माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और वरूण धवन नजर आ रहे है। इस गाने की कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया है।
देखिए और सुनिए यह खूबसूरत गीत का VIDEO
गाने में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट एकदम प्यारी नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म में माधुरी और संजय दत्त करीब 21 साल बाद साथ नजर आएंगे। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने वर्ष 1997 में आई फिल्म महानता में एक साथ काम किया था।