ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
Box Office पर सुपरहिट हुई 'लुका छुपी', सक्सेस पार्टी में पहुंचे ये सितारे
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2019 6:48:17 PM
Box Office पर सुपरहिट हुई 'लुका छुपी', सक्सेस पार्टी में पहुंचे ये सितारे

मुंबई। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'लुका छुपी' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माता दिनेश विजान ने एक पार्टी दी, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट और अन्य हस्तियां मौजूद रहीं। 

 
पार्टी में निर्देशक लक्ष्मण उतेकर, कृति सेनन, कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी पहुंचे थे। उनके साथ, राजकुमार राव व उनकी प्रेमिका पत्रलेखा, सनी लियोन व उनके पति डेनियल, रोहित रॉय व उनकी पत्नी, अभिनेता वरुण शर्मा, राधिका मदान और अन्य लोग भी इस पार्टी का हिस्सा बने। 
 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के आकंड़े शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि फिल्म ने 71.48 करोड़ की कमाई कर ली है। 
 
'लुका छुपी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो एक छोटे-से शहर के एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। यह जोड़ा शादी करना चाहता है। विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना ने फिल्म में सहायक किरदार निभाए हैं। फिल्म एक मार्च, 2019 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। 'लुका छुपी' को फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS