ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
फिल्म 'कलंक' में आलिया का लुक हुआ रिलीज, इस अंदाज में आई नजर
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2019 6:40:06 PM
फिल्म 'कलंक' में आलिया का लुक हुआ रिलीज, इस अंदाज में आई नजर

मुंबई। फिल्म 'कलंक' का हाल ही में वरूण धवन और संजय दत्त का लुक सामने आया था। लेकिन अब इस फिल्म की फिमेल एक्ट्रेस का लुक भी आज सामने आ गया है। सबसे पहले आलिया भट्ट का लुक रिवील किया गया। 

 
करण जौहर ने इसे ​ट्वीटर पर शेयर किया है। ट्वीटर पर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा कि To love her is to love fire. Presenting Roop। इस पोस्टर में आलिया भट्ट लाल जोडा पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ ही आलिया ने हैवी ज्वैलरी भी पहन रखी है। 
 
आपको बता दें कि आलिया का यह लुक सामने आने पर सोशल मीडिया पर फैंस इसकी तुलना दीपिका पादुकोण से करने लग गए। इतना ही नहीं कई युजर्स ने तो इस लुक को फिल्म 'पद्मावत' का कॉपी बता दिया। इसके अलावा कई युजर्स इसके मस्तानी की बहन भी बता रहे है। 
 
गौरतलब है कि इस फिल्म में लीड रोल में वरुण धवन है। इसके अलावा इसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और कुणाल खेमू मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। 
 
दरअसल, इस फिल्म में वरुण धवन लोहार का किरदार ​निभाते हुए नजर आएंगे। तो वहीं आदित्य रॉय कपूर भी इस मूवी में ​शिल्पकार का रोल किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद इसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS