मनोरंजन
श्रीदेवी की पसंदीदा साड़ी की हो रही ऑनलाइन नीलामी, अब तक इतने रुपये पहुंची बोली
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2019 5:45:19 PMमुंबई। भारतीय सिनेमा की सशक्त अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी एक साड़ी की आनलाइन नीलामी का आयोजन हुआ और इसमें उनकी साड़ी के लिए 1,30,000 रु. एकत्र हुए। चेन्नई के एक संगठन द्वारा की गई इस नीलामी में शुरुआत 40,000 से शुरु हुई थी।
श्रीदेवी के परिवार ने इस नीलामी से होने वाली आमदनी को चेन्नई के ही एक समाजिक संगठन को देने का फैसला किया था। इस नीलामी के अलावा मुंबई में श्रीदेवी के घर पर उनकी याद में एक छोटी सी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों ने उनको याद किया। कुछ दिनों पहले चेन्नई स्थित श्रीदेवी के घर पर भी एक पूजा का आयोजन किया गया था।