मनोरंजन
बॉलीवुड में फिर गूंजेंगी शहनाई, प्रतीक बब्बर की शादी की तारीख हुई पक्की
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2019 11:57:15 AMनई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर और अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर 22 जनवरी को लखनऊ में अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी करने जा रहे हैं। खबर हैं कि शादी का जश्न दो दिन 22 और 23 तक चलेगा। यह शादी प्राइवेट तरीके से की जाएगी।
प्रतीक ने एक साल पहले इसी तारीख पर सान्या के साथ सगाई की थी। दोनों की जान पहचान पिछले एक दशक से थी मगर, दोनों ने डेटिंग दो साल पहले ही शुरू की। सान्या के पिता पवन सागर भी पॉलिटिक्स से नाता रखते हैं। हालांकि फर्क इतना है कि राज बब्बर कांग्रेस नेता हैं तो पवन सागर बहुजन समाज पार्टी लीडर हैं।
प्रतीक की शादी लखनऊ में होने वाली दुल्हन के फार्महाउस में रखी गई है। शादी दो दिन 22 और 23 जनवरी को होगी। इस शादी में दोनों परिवार के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। शादी के बाद दोनों मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी करेंगे।
सान्या निफ्ट स्नातक हैं। वह फिल्म निर्माण में डिप्लोमा के लिए लंदन फिल्म एकेडमी गई जा चुकी हैं। दोनों का सिनेमा के प्रति प्यार उन्हें एक दूसरे के करीब ले आया। दोनों ने डेटिंग करनी शुरू कर दी और धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा।
प्रतीक बब्बर को फिल्म बागी 2, एक दीवाना था, जाने तू या जाने ना आदि फिल्मों के बाद सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे में देखा जा सकता है। यह प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला की फिल्म है। खबरों के अनुसार फिल्म का बैकग्राउंड इंजीनियरिंग कॉलेज का है।