ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
सामने आया 'गली बॉय' का पहला पोस्टर, नजर नहीं आए बॉलीवुड के 'सिंबा' रणवीर सिंह
By Deshwani | Publish Date: 2/1/2019 2:29:35 PM
सामने आया 'गली बॉय' का पहला पोस्टर, नजर नहीं आए बॉलीवुड के 'सिंबा' रणवीर सिंह

नई दिल्ली। रणवीर सिंह पिछले हफ्ते से अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ''सिंबा'' के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। तो इसी बीच उनकी अगली फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। रणवीर के फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में ''गली बॉय'' को लेकर भी उनके चाहने वालों के मन में काफी एक्साइटमेंट था। लेकिन इस पोस्टर रिलीज ने रणवीर के चाहने वालों के लिए एक्साइटमेंट और सस्पेंस कम करने की जगह थोड़ा बढ़ा ही दिया है। 

 
इस फिल्म में रणवीर के लुक्स को लेकर काफी सस्पेंस है। क्योंकि इसमें रणवीर एक रैपर के किरदार में नजर आने वाले हैं तो रैपर के हिसाब से उनका अंदाज कुछ फंकी होने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन फिल्म के पहले पोस्टर में सिर्फ रणवीर का कंधा पीछे से नजर आ रहा है। 
 
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस लिए भी खास है कि इसमें पहली बार आलिया और रणबीर पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गली बॉय' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। 
 
फिल्म की कहानी के बारे में बात की जाए तो कुछ समय पहले खबर आई थी कि यह एक रैपर के जीवन पर आधारित कहानी होगी। मुंबई के पास के रैपर नावेद शेख की कहानी पर आधारित होने की खबर के बाद से ही रणवीर के लुक्स को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। 
 
इस पोस्टर में रणवीर की सूरत नजर नहीं आ रही। बस एक हुडी पहले पीछे से उगते सूरज को देखता एक लड़का पीछे से नजर आ रहा है। लेकिन ऑफिशियल साइट्स पर भले ही रणवीर के लुक को लेकर सस्पेंस जारी है वहीं सोशल मीडिया पर कई फैंस पेज पर 'गली बॉय' के ऑफीशियल पोस्टर पर नजर आने वाले हुडी में ही रणवीर की कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 
 
बता दें कि इस फिल्म के शूट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुकी हैं। इस फिल्म के बाद आलिया और रणवीर करण जौहर की बिग-बजट पीरियड ड्रामा 'तख्त' में भी साथ नजर आने वाले हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS