ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
वर्ष 2018: बॉलीवुड में रही शादियों की धूम, हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए ये सितारे
By Deshwani | Publish Date: 31/12/2018 5:08:50 PM
वर्ष 2018: बॉलीवुड में रही शादियों की धूम, हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए ये सितारे

नई दिल्ली। कहा जाता है कि शादी के जोड़े ऊपर से बन कर आते हैं..ऊपर वाला इस मामले में इस साल बॉलीवुड और टेलीविजन सितारों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहा है। इधर कई सालों में शायद यह पहला साल है, जब कई बड़े सितारों ने शादियां रचाई हैं, जो सुर्खियां बनी रहीं। कई छोटे सितारों के यहां भी शहनाइयां बजी हैं। 2018 की शुरुआत बॉलीवुड की 'खूबसूरत' अभिनेत्री सोनम कपूर से होती है। जिनके बाद बॉलीवुड में एक के बाद एक दिल थाम लेने वाली शादियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। साल का अंत कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी से होता है।

 
सोनम कपूर ने आठ मई, 2018 को व्यवसायी आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेकर सबको चौंका दिए। यह नई-नवेली प्रतिभावान अभिनेत्री इस उम्र में करियर के शैशवावस्था में शादी कर लेगी, किसी को जरा भी उम्मीद नहीं थी। मुंबई में हुई शादी के अलग-अलग जश्न में तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की.।आमतौर पर जहां स्टार्स की शादियां निजी कार्यक्रम होते हैं, वहीं सोनम की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। चूड़ा सेरेमनी से लेकर रिसेप्शन तक शादी की खूब चर्चा हुई।
 
 
इसके दो दिन बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई को अचानक शादी कर सभी को चौंका दिए थे। इसे सीक्रेट वेडिंग कहा गया था। तभी से उनकी गर्भावस्था के कयास लगाए जाने लगे थे। बाद में नेहा ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया।
 
 
वहीं, हर दिलों की धड़कन, सभी की पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज से शादी की। दोनों करीब छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में दोनों की केमेस्ट्री ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था। दीपिका और रणवीर की शादी में हालांकि चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई रिसेप्शन दिए, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की।
 
सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद उस शख्सीयत की शादी की खबर आई, जिसका इंतजार उसके प्रशंसक लंबे समय से कर रहे थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने संबंधों की जब पुष्टि की तो यह खबर सुर्खियों में छा गई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने अपने लिए विदेशी दूल्हा हॉलीवुड गायक निक जोनास को चुना। लेकिन शादी की सबसे खास बात यह रही कि प्रियंका ने विदेश में शादी करने के बजाय जोधपुर में हिदू परंपरा और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। उनकी शादी के कार्यक्रम एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक चले थे। शादी को अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं ने कवर किया था।
 
सिलसिलेवार शादियों के बीच कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने अपनी प्रेमिका गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को जालंधर में शादी की। उनकी शादी में टीवी जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की। उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन रखा था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े दिग्गज शामिल हुए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS