ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
आलिया को अपनी फैमिली के करीब लाने के लिए रणबीर कपूर ने किया यह काम
By Deshwani | Publish Date: 18/12/2018 4:31:17 PM
आलिया को अपनी फैमिली के करीब लाने के लिए रणबीर कपूर ने किया यह काम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी-टाउन के हॉटेस्ट कपल्स में से एक है। रणबीर और आलिया अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दोनों के परिवार वालों ने भी इनके रिलेशनशिप को मंजूरी दे दी है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने आलिया को अपने परिवार के और करीब लाने के लिए उन्हें अपने फैमिली चैट ग्रुप में एड कर लिया है। रणबीर के इस फैमिली ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल हैं। रणबीर के इस कदम से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आलिया भट्ट जल्‍द इस घर की बहू बन सकती हैं।
 
आलिया को रणबीर की फैमिली पार्टी में कई-कई बार देखा गया है। बीते दिनों आलिया रणबीर के पिता ऋषि कपूर से मिलने लंदन भी गई थीं। रणबीर और आलिया की रिलेशनशिप पर आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा था कि रिश्ता बस पक्का ही समझिए।
 
हाल ही में आलिया के पिता महेश भट्ट ने रणबीर और आलिया को लेकर कहा था कि उन्‍हें रणबीर कपूर पसंद हैं और वह बहुत अच्छे इंसान हैं। इस रिश्ते को उन्‍हें कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने की जरूरत है।
 
खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया की शादी के लिए ऋषि कपूर के न्यूयॉर्क से अपना इलाच करवा कर वापस लौटने का इंतजार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उनके ठीक होने के बाद ही दोनों परिवारों में शादी की तारीख के बारे में बात होगी। रणबीर और आलिया के रिश्ते की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर करीब आए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS