ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
लाल चूड़ा और सिंदूर लगाए नजर आईं नई दुल्हन प्रियंका चोपड़ा, साथ में दिखे पति निक
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2018 5:31:24 PM
लाल चूड़ा और सिंदूर लगाए नजर आईं नई दुल्हन प्रियंका चोपड़ा, साथ में दिखे पति निक

नई दिल्ली। जोधपुर में चार दिन की डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैमिली के साथ घर वापसी कर रहे हैं। जोधपुर एयरपोर्ट से सामने आई न्यूली वेड कपल की फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन साड़ी, लाल सिंदूर भरी मांग और लाल चूड़ा पहने नजर आईं। वहीं पति निक जोनस अपने कैजुअल लुक में साथ दिखे। शादी के बाद प्रियंका भारतीय कपड़ों काफी खूबसूरत दिख रही थीं। 

 
जोधुपर शादी के बाद अब ये कपल मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी करेगा। दिल्ली की पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी के आने की संभावनाएं हैं, तो वहीं मुंबई के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावाड़ा लगेगा। फिलहाल दोनों की फैमिलीज और दोस्त जोधपुर से रवाना हो गए हैं। प्रियंका की शादी 1 और 2 दिसंबर को पहले क्रिश्चियन और फिर दूसरे दिन हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। 
 
बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को सासू मां डेनिस जोनस ने बरेली के तो नहीं लेकिन मुंह दिखाई में हीरे के झुमके गिफ्ट किए हैं। प्रियंका के इन झुमकों की कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है। जोनस फैमिली के सभी लोग इस शादी में मौजूद रहे तो वहीं चोपड़ा फैमिली ने भी सभी रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS