ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
पुराने घर से शुरू होंगी प्रियंका-निक की शादी की रस्‍में, गणेश पूजा से होगी शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2018 1:21:58 PM
पुराने घर से शुरू होंगी प्रियंका-निक की शादी की रस्‍में, गणेश पूजा से होगी शुरुआत

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में आज से ही इस जोड़ी की शादी की रस्‍में शुरू हो चुकी हैं। आज मुंबई में प्रियंका चोपड़ा के घर गणेश पूजा के साथ शादी की विधियों की शुरुआत हो जाएगी। आपको बता दें कि यह पूजा प्रियंका चोपड़ा के नए घर नहीं बल्कि जहां वह पहले रहती थीं यानी राज क्लासिक में होने वाली है। अपने हर काम की शुरुआज पूजा-पाठ से करने वाली प्रियंका का घर इस गणेश पूजा के लिए सजाया गया है। खूबसूरत रोशनदान तैयार किए गए हैं। शुभारंभ करने के लिए पीले रंग के वस्त्र से अपार्टमेंट की एंट्रेंस को सजाया गया है।

यह सगाई और रोके के बाद पहला मौका होगा जब गणेश पूजा के साथ शादी की रस्‍मों का शुभारंभ होगा। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक का परिवार और उनके करीबी दोस्‍त ही शामिल होंगे। अपने नए घर के बजाय अपनी शादी की रस्‍मों की शुरुआत के लिए प्रियंका ने अपने पुराने घर को चुना है। इसके पीछे खास वजह ये है कि दरअसल अपने करियर की शुरुआत के साथ, स्टारडम हासिल करने के बाद प्रियंका ने अपनी कमाई से इस घर को खरीदा था। वह अपने घर को काफी लकी मानती हैं।
 
सूत्रों के अनुसार पूजा के बाद शाम को चार्टर्ड फ्लाइट से प्रियंका और निक का पूरा परिवार जोधपुर के लिए रवाना हो जाएगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS