ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
ब्राइडल शावर पार्टी के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मनाई बैचलर पार्टी
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2018 11:36:47 AM
ब्राइडल शावर पार्टी के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मनाई बैचलर पार्टी

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी सगाई के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। प्रियंका-निक इन दिनों देश-विदेश में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका की तस्वीरें सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि इस कपल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।

 
न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बैचलरेट पार्टी मनाई और उनकी भावी सास ने उनसे 'अच्छा बनने' की गुजारिश की। न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर पार्टी के एक सप्ताह के भीतर ही प्रियंका ने साझा किया कि बैचलरेट पार्टी बस अभी शुरू ही हुई है। 
 
 
भावी दुल्हन प्रियंका ने शनिवार को अपनी मुस्कुराती हुई एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने सफेद रंग की ऑफ-द-शोल्डर स्वेटर पहन रखा है. तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैशटैग बैचलरेटवाइब्स"।
 
इस पर जोनस की मां डेनिस ने लाल रंग के हार्ट इमोजी के साथ टिप्पणी की, "अच्छा बनना". पार्टी कहां हुई इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें, प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। व्बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई के बाद से देसी गर्ल की शादी का इंतजार किया जा रहा था। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में होगी। उनका शादी की रस्में 30 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगी। 
 
 
दरअसल, फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट में शादी करने की प्लानिंग बना रही हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS