ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
बेटे तैमूर अली खान को लेकर, करीना कपूर खान-सैफ अली खान ने लिया बड़ा फैसला
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2018 5:27:40 PM
बेटे तैमूर अली खान को लेकर, करीना कपूर खान-सैफ अली खान ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर काफी निराशाजनक है। खबर है कि सैफ और करीना ने अपने बेटे तैमूर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले को सुनने के बाद नन्हें तैमूर अली के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। तैमूर के मम्मी-पापा ने उनको लेकर किए इस फैसले से सबको चौंका दिया है। खबर के मुताबिक, सैफ अली खान और करीना कपूर ने यह तय किया है कि मीडिया अब तैमूर को कैमरे में कैद नहीं कर सकती। 
 
करीना और सैफ ने हाल ही में मीडिया से अनुरोध किया है की वो तैमूर की फोटो कैप्चर न करें और साथ ही उन्हें वायरल करने से भी मना किया गया है। इस फैसले की पीछे की वजह जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। सैफ का मानना है कि तैमूर अब बड़े हो गए है बाकी बच्चों कि तरह वो भी अपनी संस्कृति को समझें इसलिए उन्होंने यह तय किया है।
 
सैफ चाहते हैं कि तैमूर भी बाहर कि सभी चीजों को एन्जॉय करें इसके लिए उनका कैमरों से दूर होना जरूरी है। सैफ और करीना ने कहा, 'हम चाहते हैं कि तैमूर अली खान बाकी बच्चों कि तरह ही पले-बढ़े। इसलिए आप सभी तैमूर कि तस्वीरें क्लिक करने के लिए कृपा करके घर के बाहर भी खड़े न हो और न ही फोटो लें।'
 
तैमूर इस साल दिसंबर में 2 साल के हो जाएंगे। ऐसे में फैंस की उनकी बर्थ डे पार्टी देखने की तमन्ना अब शायद ही पूरी हो। क्योंकि सैफ और करीना के फैसले के बाद बर्थडे पर तैमूर की तस्वीरें मिल पाना मुश्किल ही है। बता दें कि  तैमूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार किड हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर उनके मम्मी-पापा से भी ज्यादा है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS