ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
रणवीर सिंह का फिर दिखा 'अजीब' ड्रेसअप, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2018 1:09:07 PM
रणवीर सिंह का फिर दिखा 'अजीब' ड्रेसअप, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अजब-गजब पहनावे को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कई मौकों पर स्कर्ट तो कहीं रंग-बिरंगी कपड़े पहनकर जाने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल तक किया जा चुका है। मगर यह कम ही लोग जानते हैं कि रणवीर का ड्रेसअप भले ही अजीबोगरीब हो, लेकिन वे दुनिया के तीसरे सेलिब्रिटी हैं जो एक महंगे ब्रांड के कपड़े पहनते हैं। 

 
'पद्मावत' के 'खिलजी' यानी एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में वर्सेस (Versace) की सिल्क शर्ट और प्रिंटेड डेनिम जैकेट में नजर आए। यह कोई आम नहीं बल्कि इस ब्रांड की एक्सक्लूसिव रेंज के कपड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने बताया कि दुनिया में रणवीर सिंह के अलावा डीजे खालिद और बियोंस ही इन कपड़ों को पहनते हैं। रणवीर सिंह ने जो गोल्ड यलो कलर की शर्ट और जैकेट पहनी है उसकी कीमत करीब 2,80,000 रुपए है।
 
 
ज्ञात हो कि रणवीर सिंह बॉलीवुड की दो सुपरहिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में अहम भूमिका निभा चुके हैं। फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर सुपर मारियो ट्रैकसूट स्‍टाइल में नजर आए। जिसमें अपनी पैंट का एक पैर ऊपर की तरह मोड़ रखा था और इस फनी ड्रेस में उनकी मूछें काफी विचित्र लग रही थी।
 
 
वहीं, फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से अफेयर को लेकर यह एक्टर इन दिनों सुर्खियों में है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर फिलहाल अपनी फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं दीपिका भी अपने बैक पेन से उबरने के लिए फिजियोथेरेपी ले रही हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS