मनोरंजन
इंटरनेट पर छाया रितेश पांडे का यह भोजपुरी गाना, 12 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2018 3:13:29 PMनई दिल्ली। एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का एक मशहूर नाम है। रितेश बहुत ही जल्द अपनी अवाज और अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे और यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। इसी क्रम में रितेश पांडेय का एक गाना 'पियवा से पहिले' यूट्यूब पर काफी तेजी से देखा जा रहा है। वेब म्यूजिक द्वारा पिछले साल अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 120,175,916 बार देखा जा चुका है। रिलीज से लेकर अब तक इस गाने की लोकप्रियता बरकरार है।
हाल ही में रितेश पांडेय और भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह की तीसरी बेहतरीन भोजपुरी फिल्म 'मजनुआ' का मुहूर्त मुंबई के एक क्लब में भव्य पैमाने पर किया गया। जहां भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी समाज से जुड़े बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे। आए हुए सभी अतिथियों ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक व पूरी टीम को तहेदिल से बधाई देते हुए फिल्म के सुपरहिट होने की कामना की। उम्दा तकनीकी के साथ बेहतरीन फिल्म निर्माण की कड़ी में आर के टीमवर्क प्रोडक्शन प्रस्तुत फिल्म 'मजनुआ' का निर्माण किया जा रहा है।
इस फिल्म में रितेश और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है. रितेश और अक्षरा सिंह की यह हैट्रिक फिल्म है। इनकी रोमांटिक जोड़ी में पहली भोजपुरी फिल्म 'राजा राजकुमार' है, जिसकी शूटिंग हो चुकी है। दूसरी फिल्म 'सुजानगढ़' है, जिसका पिछले दिनों धूमधाम से मुहूर्त किया गया है और अब यह तीसरी फिल्म 'मजनुआ' है। इस फिल्म के निर्माता रोहित कुमार हैं, जो साफ सुथरी, सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक आशीष यादव एक ऐसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ साथ उनमें संदेश देने का भी कार्य करेगी।