मनोरंजन
''मनमर्जियां'' के साथ खुला अभिषेक बच्चन की किस्मत का ताला, मिले कई प्रोजेक्ट
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2018 2:47:13 PM नई दिल्ली। अभिनेता अभिषेक बच्चन के लिए करियर के लिहाज से पिछले दो साल काफी मुश्किल भरे रहे हैं। लेकिन अभिषेक एक बार फिर निर्देशक अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' से वापसी कर रहे हैं। 'मनमर्जियां' के साथ ही खबर है कि अभिषेक बच्चन अब तक तीन फिल्में साइन कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार अनुराग बासु की अगली फिल्म में भी अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। उसके बाद वो अनीस बज़मी की फिल्म 'पागलपंती' में दिखाई देंगे। गुलाब जामुन शीर्षक से बन रही फिल्म में वो उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दिख सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में अभिषेक बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर काफी धमाल मचा सकते हैं।
काफी समय से सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थीं कि जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन और ऐश साथ में एक फिल्म करने वाले हैं। लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या राय ने इस बात के कंफर्म किया है कि उन्होंने साथ में एक फिल्म साइन कर दी है। हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ.कॉम की एक खबर के अनुसार अपने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने इस बात की जानकारी दी। उनकी इस फिल्म को सर्वेश मेवारा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को फैंटम फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी और इस फिल्म का नाम 'गुलाब जामुन' होगा।
अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। पहले इस फिल्म को 7 सितंबर को रिलीज किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन की ‘मनमर्जियां’ अब 21 सिंतबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी अब 21 सितंबर को 'मनमर्जियां' की सीधी भिड़ंत शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' से होने वाली है।