ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
केरल की बाढ़ के बारे में सुन अर्जेंटीना से लौटे रोहित शेट्टी, कुछ इस तरह की मदद
By Deshwani | Publish Date: 27/8/2018 4:36:26 PM
केरल की बाढ़ के बारे में सुन अर्जेंटीना से लौटे रोहित शेट्टी, कुछ इस तरह की मदद

 नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को कुछ लोग उनकी पर्सनेलिटी के चलते जानते हैं तो कुछ उनकी बेहतरीन और सुपरहिट फिल्मों जैसे चेन्नई एक्सप्रेस और गोलमाल जैसी फिल्मों की वजह से जानते हैं। अपनी फिल्मों में बेहतरीन तकनीक और स्टंट के लिए जाने जाने वाले रोहित आए दिन जरूरत मंदों की मदद भी करते रहते हैं। कभी वो कैंसर के मरीजों की मदद करते हैं तो कभी वो बच्चियों की शिक्षा के लिए मदद करते हैं। केरल में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए भी रोहित ने हाथ बढ़ाया है।

 
रोहित फिलहाल अर्जेंटीना में अपने रियेलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रहे हैं। केरल में आई बाढ़ के चलते प्रभावित लोगों के बारे में सुनने के बाद रोहित ने वहां लोगों को राहत पहुंचाने के बादे में सोचा। ऐसे में वो तुरंत मुम्बई वापस लौटे और यहां आ कर उन्होंने तत्काल प्रभाव से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 21 लाख रुपये का दान केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।
 
सूत्रों के अनुसार रोहित शेट्टी लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं बच्चियों की शिक्षा के लिए भी उन्होंने कई तरह की मदद की है। वहीं रोहित के कार्यालय के कुछ लोग लगातार कुछ चेरिटेबल संस्थाओं और अस्पतालों के संपर्क में रहते हैं। और किसी बेहद जरूरत मंद व्यक्ति के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल उसे राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने अपने कार्यालय के सदस्यों को कह रखा है कि किसी बेहद जरूरत मंद को इलाक की जरूरत हो तो उन्हें तुरंत बताया जाए कि इसमें लगभग कितना खर्च आएगा।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS