ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके एक्टर महेश राज पांडे का निधन
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 3:53:48 PM
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके एक्टर महेश राज पांडे का निधन

 नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार महेश राज पांडे का बुधवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी भोजपुरी फिल्मों के पीआरओ उदय भगत ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। अपने जबरदस्त अभिनय से बॉलीवुड और भोजपुरी की कई फिल्मों में महेश राज छाए रहे। उन्होंने कई फिल्मों में विभिन्न तरह के रोल किए, इनमें ज्यादातर किरदार उन्होंने पुलिस ऑफिसर के निभाए। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया था, जिनमें अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र, विनोद खन्ना, अमजद खान, मिथुन चक्रवर्ती प्रमुख हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश राज का निधन उस वक्त हुआ जब वह जबलपुर से हैदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदराबाद के पास उन्होंने अंतिम सांस ली।

 
बता दें, महेश राज शारदा देवी धाम के प्रधान पुजारी स्वामी देवी प्रसाद पांडे के छोटे भाई थे। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरा बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। खबरों की मानें तो महेश राज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 65 वर्ष के थे। मैहर में ही गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा। गौरतलब है कि महेश जब पहली बार मुंबई गए थे, तो वहां उनकी मुलाकात शत्रुघन सिन्हा से हुई थी। मुलाकात के दौरान महेश ने फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई। इसके बाद शत्रुघन सिन्हा की मदद से उन्हें मराठी फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। उसके बाद उन्हें कई हिन्दी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला।
 
महेश राज ने 'गिरफ्तार', 'तमाचा' और 'इंद्रजीत' सहित करीब 300 से ज्यादा बॉलीवुड और 200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया। महेश राज ने टीवी सीरियल में भी सक्रिय थे। महेश राज की खास बात यह थी कि उन्होंने अपने अभिनय करियर में 90 फीसदी फिल्मों में पुलिस अधिकारी की भूमिका में रहे। चूंकि महेश राज शारदा देवी धाम के प्रधान पुजारी स्वामी देवी प्रसाद पांडे के छोटे भाई थे, इसलिए वह शारदा देवी के बड़े भक्त थे। उनके निधन पर भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दुख जताया है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS