मनोरंजन
बीमारी से जूझ रहे इरफान खान सिल्वर स्क्रीन पर जल्द करेंगे वापसी
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2018 1:18:01 PMनई दिल्ली। अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों को जीतने वाले और नेशनल एवार्ड विजेता इरफान खान ने कुछ महीने पहले बताया था कि वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके ढेरों फैंस का दिल टूट गया। इरफान भी इस बीमारी के चलते शारीरिक और मेंटल ट्रामा से गुजर रहे थे। उनके बहुत से फैन्स तो ये सोच कर दुखी थे कि कहीं वो अपने चहेते कलाकार को दुबारा सिल्वर स्क्रीन पर देख भी पाएंगे की नहीं। इरफान बीमारी के इलाज के लिए लंदन चले गए। यहां उनका न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज चल रहा है। बीमारी के चलते उनके हाथ दो-दो प्रोजेक्ट भी चले गए। इसमें विशाल भारद्वाज की एक फिल्म भी जिसमें उन्हेांने दीपिका पादुकोण को भी साइन कर लिया था। वहीं दूसरा प्रोजेक्ट एक पॉलिटिकल वेब सिरीज 'गोरमिंट' थी। लेकिन इरफान के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। यह जानकारी बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इरफान ने 'हिन्दी मीडियम' फिल्म के सीक्वल 'हिन्दी मीडियम 2' में काम करना स्वीकार कर लिया है।