मनोरंजन
तीन साल बाद फिल्म‘पटाखा’में नजर आएंगी मलाइका
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2018 12:52:27 PMनई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा अपनी डांस से कई फिल्मों में जादू बिखेर चुकी मलाइका तीन साल बाद एक बार ‘पटाखा’ में आइटम नंबर करती नजर आएंगी। इस गाने के बोल हैं 'हैलो हैलो होंगे'। गाने को गीतकार गुलजार ने लिखा है जबकि रेखा भारद्वाज ने इसे गाया है। कोरियोग्राफी गणेश आचार्य की है।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज इस बार कॉमेडी फिल्म "पटाखा" पर हाथ आजमा रहे हैं। ये फिल्म अगले महीने 28 सितंबर को रिलीज होगी। 14 अगस्त को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था। ट्रेलर में गुत्थी और मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों की वजह से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए।