ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इंडिया स्टाइल में आज करेंगी निक जोनास से सगाई!
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2018 2:47:44 PM
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इंडिया स्टाइल में आज करेंगी निक जोनास से सगाई!

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक बार फिर चर्चा में हैं। पूरी दुनिया की निगाहें इस खूबसूरत जोड़े पर टिकी हुई है। दोनों के रिलेशनशिप के अलावा सगाई और शादी तक की बातें हो रही हैं। गुरुवार देर रात निक अपने माता - पिता के साथ पहुंचे हैं। वहीं प्रियंका ने इन लोगों के स्वागत के लिए काफी तैयारियां भी कर रखी थीं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने कुछ करीबियों को आज समय निकालने के लिए कहा है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि प्रियंका और निक आज अपनी सगाई की अधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

 
 
सूत्रों के अनुसार आज रात एक बड़ी पार्टी के बीच अपनी सगाई की घोषणा कर सकती हैं।  एक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह भारतीय परंपरा के तहत  प्रियंका चोपड़ा के घर पर 'रोका' की रस्म के लिए समारोह का आयोजन हो सकता है। इसके बाद एक बड़े आयोजन के तहत इन दोनों की सगाई की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। खबरों में अनुसार निक का परिवार इस समारोह में हिस्सा लेने ही भारत पहुंचा है।
 
 
खबरों के अनुसार प्रियंका और निक अक्तूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  एक खबर के अनुसार निक जोनास और उनका परिवार इस सप्ताहांत में सिर्फ प्रियंका चोपड़ा के परिवार की ओर से आयोजित इंगेजमेंट पार्टी में हिस्सा लेने ही भारत पहुंचे हैं। यह पहली बार होगा की प्रियंका और निक के परिवार आपस में मिलेंगे और एक दूसरे को जान सकेंगे। खबरों के अनुसार निक के यहां शादी के पहले दोनों परिवारों के मिलने की परंपरा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS