मनोरंजन
श्रीदेवी का जन्मदिन: फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है चांदनी
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2018 12:44:49 PMनई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी को भले ही दुनिया को अलविदा कहे समय बित गया हो लेकिन आज भी उनकी कमी को कोई भी पूरा नही कर सकता। वह सबके दिलों में एक खूबसूरत याद की तरह बसी हुईं हैं। आज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन है और इस दिन हर एक इंसान उस दिन को कौस रहा की क्यों वह इस दुनिया से चली गईं।
श्रीदेवी की यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा है। आज श्रीदेवी का 55वां जन्मदिन है। जिसे उनके फैंस उनकी याद में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय आज और कल श्रीदेवी की याद में उनकी 6 फिल्मों की स्क्रीनिंग कर रहा है। मालूम हो कि आज श्रीदेवी की जन्मदिन है और इसी उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम रखा गया है। पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म मॉम की स्क्रीनिंग के साथ इस कार्यक्रम को शुरू किया जाएगा जिसके बाद 5 अन्य फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा।
आज सुबह 11.30 बजे श्रीदेवी की मशहूर फिल्म मॉम दिखाई जाएगी, जिसके बाद 2.30 बजे निर्देशक यश योपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म लम्हे की स्क्रीनिंग होगी। शाम 7 बजे अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया दिखाई जाएगी। आज इन तीन फिल्मों की स्क्रीनिंग के बाद कल भी तीन फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। कल प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में इंग्लिश विंग्लिश, सद्मा और चांदनी शामिल हैं।
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' का' ट्रेलर आज आएगा। यशराज बैनर की इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। 'सुई धागा' में पहली बार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म में वरुण धवन मौजी के किरदार में हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा ममता के किरदार में हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।