मनोरंजन
नोरा फतेही का ''कमरिया'' सॉन्ग वायरल
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2018 1:34:27 PMनई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' में बैली डांस दिखा कर नोरा फतेही ने सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों से ऑफर मिल रहे हैं जिसमें आइटम नंबर ही करना है और अपने बैली का कमाल दिखाना है। राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का दूसरा गाना 'कमरिया' रिलीज हो गया है। इस गाने में 'दिलबर' गर्ल नोरा फतेही एक्टर राजकुमार के साथ झूमते नजर आ रही हैं। कमरिया गाने को सिंगर आस्था गिल, सचिन सांघवी, जिगर ने गाया है। इस गाने को बॉलीवुड के मशूहर कंपोजर सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। नोरा अपने अगले गाने के लिए तैयारी में जुटी हुई हैं जिसका पहला लुक भी सामने आ चुका है। बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी फिल्म श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री' में आइटम सॉन्ग करना है जिसके लिए वो तैयार हैं।