ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
रणवीर सिंह की अदाएं देख दीपिका पादुकोण हुईं दीवानी
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2018 2:53:01 PM
रणवीर सिंह की अदाएं देख दीपिका पादुकोण हुईं दीवानी

 नई दिल्ली। रणवीर सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण एक दूसरे के लिए बेहद खूसबसूरत कमेंट करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ओर से किए गए इन पोस्टों पर हजारों लोगों की निगाहें भी टिकी रहती हैं। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक पोस्ट किया जिसमें वो इंक ब्लू रंक के एक सूट में दिखाई दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कमेंट लिखा "Monday Blues?"। इस पिक्चर पर रणवीर सिंह के हजारों फैन्स ने अपना प्यार दर्शाया। उनकी इस पिरक्चर पर दीपिका पादुकोण ने भी एक कमेंट किया. उन्होंने लिखा "uffff!!!never!!!?"।

 
दीपिका और रणवीर सिंह जल्द ही शादी करेंगे इस को ले कर कई अफवाहें हैं। लेकिन इस जोड़ी ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि हाल ही में ये एक एक सीक्रेट  वेकेशन से लौटे हैं। छुट्टियों के दौरान एक दूसरे के हाथ में हाथ डाल कर घूमने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे का हाथ थामे सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड में हाल ही में शूट किया गया था। इस वीडियो में दिखाई देता है कि दीपिका एक मुस्कान के साथ वीडियो बनाने वाली महिला की ओर घूमती हैं और वीडियो बंद हो जाता है।
 
दीपिका ने अब तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। हालांकि रणवीर की 'गुली बॉय' 'सिम्बा' और '83' फिल्में जल्द ही आने वाली हैं। रणवीर सिंह रोहत शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में एक पुलिस वाले की भूमिका में दिखाई देंगे। उसके अलावा रणवीर आलिया भट के साथ जोया अख्तर की 'गुली बॉय' में भी नजर आएंगे। इसके साथ ही रणवीर सिंह 1983 के क्रिकेट वर्ल्‍डकप पर बन रही फिल्‍म '83' में भी नजर आने वाले हैं।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS