मनोरंजन
फिल्म‘संजू’ने तोड़ा ‘पीके’का रिकॉर्ड
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2018 11:40:45 AMनई दिल्ली। संजय दत्त की रंगीन जीवनी पर फिल्म बनाने के फैसले और राजकुमार हिरानी की उम्दा सिनेमैटोग्राफी के चलते फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से अपने हुनर का गुल खिलाया है। फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत, विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
गौरतलब है कि संजू को बॉक्स ऑफिस पर अब एक महीने से ज्यादा समय यानी 33 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने देश में जहां अब तक 341.22 करोड़ रुपए की कमाई अपने नाम कर ली है। इस तरह से फिल्म ने पीके की लाइफ टाइम कमाई (340.80 करोड़) का रिकॉर्ड तोड दिया है। इस तरह से संजू दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।