मनोरंजन
सावन में निकली ''भोले की बारात'', यू-ट्यूब पर सॉन्ग ने मचाया धमाल
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2018 12:05:22 PMनई दिल्ली। हिंदु धर्मग्रंथों के अनुसार सावन शिव भक्ति का सबसे पावन महीना माना गया है और पूरे महीने बोल बम के जयकारों देश के सभी शिवमंदिर गूंजायमान होते रहते हैं। ग्रंथों में कहा गया है कि सावन के महीने में जो लोग शिव का आराधना करते हैं उसका मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है। इसलिए सनातन काल से चली आ रही सावन महीने का शिव पूजा का बड़ा ही महत्व है। इस महीने शिव भक्त गंगा स्नान कर अपने कांवड में गंगाजल लाकर भगवान भोले पर चढ़ाते है। इसी बीच कावड़ियों शिव मंदिरों में बम भोले के भजनों भक्तों में जोश भर देते हैं। शिव शंभू के कई भजन लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। इसी बीच पंजाब के पसंदीदा सिंगर मास्टर सलीम ने भोले के भक्तों के लिए एक नया भजन बनाया है जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मास्टर सलीम ने 'भोले दी बारात' नाम से एक पंजाबी सॉन्ग गाया है और इसका वीडियो भी काफी धमोकेदार बनाया है। पंजाबी बोल के साथ भगवान शिव की भक्ति में झूमता ये भजन जमकर वायरल हो रहा है। 2016 में रिलीज हुआ मास्टर सलीम का 'भोले दी बारात' सॉन्ग इस सावन तेजी से वायरल हो रहा है। मास्टर सलीम के इस सॉन्ग को अब तक लगभग 80 लाख बार देखा जा चुका है।
'भोले दी बारात' का म्यूजिक विंजय विनायक ने दिया है और बोल शिवानी टाक ने लिखी हैं। मास्टर सलीम पंजाबी के मशहूर सूफी गायक उस्ताद पूरन शाह कोटी के बेटे हैं। हंसराज हंस और जसबीर जस्सी मास्टर सलीम के गुरु रह चुके हैं. मास्टर सलीम ने छह साल की उम्र से ही गायकी की शुरुआत की थी।