मनोरंजन
फिल्म 'स्त्री' का पहला गाना 'मिलेगी मिलेगी' आज रिलीज हुआ
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2018 4:52:37 PM नई दिल्ली। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'स्त्री' का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, लेकिन इस पहले गाने में फिल्म के लगभग सारे अहम किरदार मजेदार धुन पर नाचते नजर आ रहे हैं। सिंगर मीका सिंह की आवाज में रिलीज हुआ 'मिलेगी मिलेगी' मजेदार गाना है और इस डांसिंग नंबर पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर जबरदस्त अंदाज में थिरकते नजर आ रहे हैं।
गाने की शुरुआत में पंकल त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इस गाने का आखिर और भी मजेदार है, जिसमें सारे एक्टर्स स्त्री बन नाचते दिख रहे हैं। एक दिन पहले ही इस गाने का टीजर रिलीज किया गया था। इस गाने को मीका सिंह और सचिन जिगर ने गाया है। सचिन-जिगर ने ही इस गाने का संगीत भी दिया है। गाने में मिजेदार मिस्ट्री भी है। आप भी देखें 'स्त्री' का यह पहला गाना।
बता दें कि कुछ समय पहले ही इस फिल्म का 'ट्रेलर' रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में राजकुमारा राव की कॉमिक टाइमिंग देखने लायक है। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज हो रही है।