ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म साबित हो सकती है आमिर की ये फिल्म
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2018 2:20:27 PM
भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म साबित हो सकती है आमिर की ये फिल्म

 नई दिल्ली। जिस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बेहतरीन कलाकार हों ऐसी फिल्म का दर्शकों को बड़ा बेसब्री से इंतजार रहता है। अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के निर्माता विजय कृष्ण आचार्य ऊर्फ विक्टर फिल्म में आलीशान काफी बड़े सेटों और अद्भुत शॉट्स को फिल्माने के लिए चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पहली फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान साथ में काम कर रहे हैं। यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही इस फिल्म को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माताओं का प्रयास है कि फिल्म पर्दे पर आते ही धमाल मचा दे। इसके लिए हर बाधा को मिनटों में दूर किया जा रहा है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और दंगल फिल्म में काम कर चुकी फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में 2 बड़े जहाजों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए दो बड़े जहाज का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इन जहाजों का कुल वजन करीब 2 लाख किलो होगा। इन जहाजों को तैयार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय डिजाइनरों की मदद ली जा रही है। इन जहाजों को बनाने में 1000 से ज्यादा कारीगर काम कर रहे हैं। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान यश राज बैनर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती है।
 
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म का डायरेक्शन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं, जिन्होंने आमिर के साथ 'धूम 3' बनाई थी। ये फिल्म समुद्री लुटेरों की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म की टीम 45 दिनों के लिए आइसलैंड में रहने वाली है। इस दौरान वहां विभिन्न लोकेशनों की शूटिंग की जाएगी। जानकारों की मानें तो ये आउटडोर शूटिंग के लिहाज से ये फिल्म भारतीय सिनेमा में अब तक सबसे महंगी फिल्म हो सकती है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS