ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
दीपिका पादुकोण के नाम जुड़ी एक अौर खिताब, प्रियंका और ऐश्वर्या को छोड़ा पीछे
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2018 2:43:05 PM
दीपिका पादुकोण के नाम जुड़ी एक अौर खिताब, प्रियंका और ऐश्वर्या को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी सफलताओं की सूची में एक और खिताब शामिल कर ली है। दुनिया की प्रतिष्ठित पब्लिक ओपिनियन एवं डेटा कंपनी 'यूगोव' ने हाल ही में दुनिया के प्रशंसनीय फिल्मी कलाकारों की सूची जारी की है। इस सूची में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को 09 वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची के अनुसार दीपिका दुनिया की 09 वीं सबसे अधिक प्रशंसनीय महिला बन चुकी हैं। इस सूची में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में प्रियंका जहां  10 वें नम्बर पर हैं वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन 11 वें नम्बर पर हैं। यदि देश के पुरुष कलाकारों की बात करें तो इस सूची में सदी के महानायक रहे अमिताभ बच्चन ही जगह बनाने में सफल हो सके हैं।

 
'यूगोव' ने इस सूची के लिए, दुनिया के 35 देशों में आम लोगों से इंटरनेट के माध्यम से प्रश्नावली के जरिए और वोट करा कर कलाकारों का चयन किया है। इस सूची में पुरुषों की श्रेणी में बिल गेट्स टॉप पर हैं वहीं महिलाओं की सूची में एंजिला जॉली को लोगों ने सबसे प्रशंसनीय हस्ती बताया गया है। 'यूगोव' इंटरनेशनल इंटरनेट बेस मार्केट रिसर्च एंड डेटा एनालिटिक फर्म है. इसका मुख्यालय यूके में है। इस कंपनी का परिचालन यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, मिडिल इस्ट और एशिया पैसिफिक में है। यूगोव की ओर से तैयार की गई सूची में 20 पुरुषों व 20 महिलाओं का चयन किया गया है।
 
दीपिका पदुकोण के लिए वर्ष 2018 काफी भाग्यशाली रहा है। हाल ही में दीपिका की फिल्म पदमावत की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के पार चली गई. दीपिका पहली अभिनेत्री हैं जिन्होंने  महिला प्रधान कैरेक्टर वाली फिल्म की और वो फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। वहीं दीपिका को वर्ष 2018 में टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल किया। वो इंटरनेशनल वुमेन इम्पैक्टर रिपोर्ट 2018 में भी जगह बनाने में सफल रहीं।   
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS