ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी निक जोनस से की सगाई, अक्टूबर में शादी
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2018 1:07:29 PM
प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी निक जोनस से की सगाई, अक्टूबर में शादी

 नई दिल्‍ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई कर ली है और जल्दी ही दोनों शादी करने जा रहे हैं, कब यह बात अभी पक्के तौर पर नहीं कही जा सकती है लेकिन जल्दी ही दोनों शादी करने वाले हैं, जैसा उनके पारिवारिक सूत्रों से पता चला है। इन दोनों की सगाई के बारे में ‘पीपल मैग्जीन’ने खबर प्रकाशित की है और सूत्र के हवाले से बताया है कि इनदोनों ने एक सप्ताह पहले ही सगाई कर ली है।

यह सगाई प्रियंका के बर्थडे पर लंदन में हुई। खबर है कि निक ने सगाई के लिए न्यूयॉर्क से एक रिंग खरीदी। दोनों काफी खुश हैं। अमेरिकी मीडिया ने भी प्रियंका और निक की सगाई को कंफर्म किया है। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा डायमंड रिंग के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं थीं। खबर है कि अक्टूबर में दोनों शादी कर लेंगे। प्रियंका और निक की जोड़ी बहुत खूबसूरत लगती है।
 
निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका, निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए भारत लेकर आयी थीं। उन्होंने गोवा में भी साथ समय बिताया था। निक जोनस बैंड ग्रुप के साथ काम करते हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS