ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
इस भोजपुरी रैपर के आगे बादशाह और हनी सिंह को भी भूल जाएंगे आप
By Deshwani | Publish Date: 26/7/2018 2:16:46 PM
इस भोजपुरी रैपर के आगे बादशाह और हनी सिंह को भी भूल जाएंगे आप

 नई दिल्ली। संगीत के बदलते ट्रेंड के साथ अब भोजपुरी गानों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां भोजपुरी गानों को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी गानों में नए-नए एक्सपेरिमेंट भी किए जा रहे हैं। इसलिए भोजपुरी गानों को अब नए तरीके से पेश करने के लिए एक नया भोजपुरी रैपर सामने आया है। एमी कांग नाम से यूट्यूब पर मशहूर यह सिंगर एक भोजपुरी रैपर के रूप में सामने आया है, जिसके गाने इन दिनों वायरल हो रहे हैं।

एमी कांग द्वारा गाए एक रैप सॉन्ग 'प्यार करे कार में' इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है। इस एल्बम का नाम 'लव चांस' है। बॉलीवुड के जाने माने रैपर हनी सिंह और बादशाह की तरह वीडियो में शानदार बॉडी, चश्मा और गले में चेन डालकर भोजपुरी भाषा में लग्जरी गाड़ी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे एमी कांग खुद को एक रैपर के रूप में देखना चाहते हैं। भोजपुरी में गानों की रैपिंग का ट्रेंड काफी नया है और यह लोगों को काफी हद तक पसंद भी आ रहा है। 'लव चान्स' एल्बम की गाने की लिरिक्स संतोष पुरी ने लिखी और इस गाने का डायरेक्टर मनिंदर और साहिल ने किया है। एमी के इस गाने में उनके गोल्डन हेयर और येलो चश्मा काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाये तो वह भले ही भोजपुरिया स्टाइल में गाने गा रहे हैं, लेकिन उनकी स्टाइल बॉलीवुड रैपर को टक्कर देती नजर आ रही है। 
 
गौरतलब है कि हिंदी गानों की मशहूर सिंगर अकासा सिंह ने अब भोजपुरी गानों में कदम रखा है। अगर आपको याद हो तो अकासा का एक गाना 'ठग रांझा' इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था, और इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 2 करोड से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब इसी गाने को अकासा ने भोजपुरी में गाया है, जो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। अकासा के इस भोजपुरी वर्जन को वायु ने कंपोज किया है, जबकि लिरिक्स विवेक त्रिपाठी की है। 
 
अकासा के इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया ने रिलीज किया है। अकासा को असली पॉपुलैरिटी 2016 में आई 'सनम तेरी कसम' फिल्म के गाने 'खींच मेरी फोटो' से मिली थी। यह गाना आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS