मनोरंजन
भोजपुरी फिल्म सनकी दरोगा' का टेलर रिलीज
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2018 1:25:22 PMनई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'सनकी दरोगा' का ट्रेलर अपने बर्थडे पर लांच किया। मुंबई में आयोजित एक रंगारंग समारोह में प्रसिद्ध निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने जुबली स्टार निरहुआ, आम्रपाली दुबे, दुर्गा प्रसाद मजूमदार, सुनील बुबना, अनिल काबरा, प्रदीप सिंह, मनोज टाईगर, आलोक सिंह, राजू सिंह माही, संजीव कुशवाहा सहित भोजपुरी फिल्म जगत के कई दिग्गजो की मौजूदगी में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया।
ट्रेलर में संस्कृत के श्लोक के माध्यम से नारी सर्वत्र पूज्यते को भी परिभाषित किया गया है। ट्रेलर में भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ रवि किशन के प्रेम प्रसंग को भी सलीके से प्रदर्शित किया गया है। आपको बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के साथ साथ फिल्म का म्यूजिक लांच भी किया गया।