मनोरंजन
आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे मिथुन के बेटे मिमोह
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2018 4:04:34 PMनई दिल्ली। फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह आज एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुछ समय पहले ही उनका मड आइसलैंड हाउस में रोका हुआ था। मदालसा शर्मा मशहूर टीवी एक्ट्रेस शीला शर्मा और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं।
खबरों मुताबिक, मिमोह की शादी की सभी रस्में पारंपरिक रीति रिवाज से ऊटी में होंगी। इससे पहले दोनों ने सात जुलाई को कोर्ट में शादी के लिए रजिस्टर कराया था। इस शादी समारोह के लिए कई दिग्गज सितारों को न्यौता भेजा गया है। शादी ऊटी में मिथुन चक्रवर्ती के होटल में होगी। इससे पहले सोमवार को दोनों की संगीत सेरेमनी धूमधाम के साथ हुई।