मनोरंजन
मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई में अमिताभ की नातिन नव्या ने जमकर थिरके
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2018 1:26:57 PMमुंबई। देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की थी। इस मौके पर अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में नामचीन बी-टाउन की हस्तियां नजर आईं। इसमें बच्चन परिवार, कपूर परिवार समेत कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। सगाई समारोह अमिताभ बच्चन की नाती नव्या सबके साथ इस खुशी के माहौल में डांस करती नजर आईं।
इस पार्टी में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि बॉलीवुड के सभी स्टार्स एक साथ ग्रुप डांस करते नजर आए। नव्या पार्टी में अपनी मां के साथ पहुंची थीं। उनकी मां भी उनके साथ डांस करती हुई दिखीं। इसके अलावा बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी शामिल हुईं।