ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
गोवा में 'टिप-टिप बरसा पानी गाना पर थिरके प्रियंका और परिणीति
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2018 1:19:16 PM
गोवा में 'टिप-टिप बरसा पानी गाना पर थिरके प्रियंका और परिणीति

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से इन दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका, निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए भारत लाई हैं। इसी बीच प्रियंका, निक और अपनी फैमिली के साथ एक हॉलीडे के लिए गोवा रवाना हो गई हैं। देसी गर्ल के साथ गोवा में उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ भी मौजूद हैं। 


यही नहीं परिणीति चोपड़ा ने गोवा पहुंच कर बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ एक डांस वीडियो भी बनाया है। जिसमें दोनों बहनें बॉलीवुड का गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' को गाते और डांस करते हुए दिख रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मीडिया रिपोर्टस् कि माने सिंगर निक जोनास अपने और प्रियंका के रिलेशनशिप को लेकर बेहद सीरियस हैं। वह प्रियंका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS