ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
हर जगह साथ नजर आ रहे हैं प्रियंका और निक
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2018 12:30:06 PM
हर जगह साथ नजर आ रहे हैं प्रियंका और निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लंबे समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। वे हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों तरफ अपने रिलेशनशिप की खबर से सभी की नज़रों में हैं। कभी वे दोस्तों के साथ तो कभी डिनर डेट्स पर स्पॉट किए जाते हैं। प्रियंका ने हाल ही में निक के कज़िन की भी शादी अटेंड की, जिससे समझ आ रहा था कि दोनों के फैमिली रिलेशन भी बनने वाले हैं।

 
 
अब खबर के मुताबिक प्रियंका ने भी इसके लिए कदम आगे बढ़ाया है और निक हाल ही में प्रियंका के घर के बाहर स्पॉट किए गए हैं। प्रियंका और निक मुंबई में एंजॉय कर रहे हैं।
 
 
प्रियंका हाल ही में अपने मुंबई के जुहू वाले घर के बाहर निक के साथ स्पॉट हुई, जहां उन दोनों के साथ मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी थे। सभी डिनर डेट पर जा रहे थे।
 
 
प्रियंका और निक एक ही कार में रेस्तरां पहुंचे। दोनों बात करते हुए मुस्कुरा रहे थे और मीडिया के सभी कैमरा उनकी तरफ घुमे हुए थे। गाड़ी से उतर कर प्रियंका और निक ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था।
 
इसके बाद मां मधु और भाई सिद्धार्थ भी रेस्तरां पहुंचे। घर पहुंचने के बाद प्रियंका और निक उनके जुहू बंगले की बालकनी में बारिश का मज़ा ले रहे थे। निक ने उनकी एक वीडियो भी बनाई जिसमें वे मुस्कुरा रही थीं। इसे निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी बनाया।
ऐसे में फैंस को निक की ओर से तो जवाब मिल रहा है कि वे प्रियंका के लिए कितने दीवाने हैं। जब निक जोनास इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई पहुंचे तो बताया जा रहा था कि प्रियंका यहां उन्हें अपनी मां मधु चोपड़ा और कुछ करीबी दोस्तों से मिलाने के लिए लाई थीं। साथ ही वे जल्द ही हाउसवार्मिंग पार्टी देने वाली हैं जिसमें वे निक को शामिल करना चाहती हैं।
 
दोनों ऑफिशियली कुछ भी मान नहीं रहे हैं लेकिन उनके करीबी होने से साफ समझ आ रहा है कि दोनों एक-दूसरे को कितना पसंद करने लगे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS