मनोरंजन
शूटिंग के दौरान बिगड़ी सनी लियोनी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2018 12:55:07 PMनई दिल्ली/काशीपुर। अभिनेत्री सनी लियोनी को इलाज के लिए काशीपुर के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पेट में इनफेक्शन की शिकायत के बाद सनी लियोनी को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। सनी लियोनी 3 जून से रामगनर में हैं, जहां वो स्प्लिट्सविला-11 की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें रामनगर के ब्रिजेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां बेहतर इलाज न मिल पाने की वजह से उन्हें काशीपुर के कृष्णा हॉस्पिटल में रेफर किया गया।
कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें पेट में इनफेक्शन की शिकायत हैं। उन्होंने बताया कि अब उनकी सेहत में सुधार है. उन्हें 2-3 दिन डॉक्टर्स की देख रेख में रखा जाएगा। सेहत में सुधार के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों को ये जानकारी मिली कि अभिनेत्री सनी लियोनी रामनगर के ब्रजेश अस्पताल में भर्ती है, तो उनके प्रशंसक अस्पताल के बाहर जुटने लगे। इस दौरान कई बाउंसरो ने मोबाइल से फोटो खींचने का प्रयास कर रहे लोगों के मोबाइल छीनने की भी कोशिश की।