मनोरंजन
फिल्म जीरो की शूटिंग के कारण ईद पर मुंबई में नहीं दिखेंगे शाहरुख
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2018 1:27:09 PMनई दिल्ली। ईद से पहले शाहरुख खान अपनी फिल्म जीरो का टीजर रिलीज कर इंटरनेट पर छाए हुए हैं। लेकिन फैन्स को ये खास ईदी देने वाले बादशाह खान इस बार खुद ईद नहीं मना पाएंगे। फिल्मी मंकी में छपी खबर की मानें तो शाहरुख खान फिलहाल फिल्म जीरो की शूटिंग में बिजी हैं।
शाहरुख खान के शेड्यूल की खबर उन लोगों के लिए भी निराशा लेकर आई है जो ईद के मौके पर उनके घर के बाहर पहुंचते हैं। बता दें कि हर साल ईद के मौके पर लाखों फैन्स मन्नत के बाहर आते हैं और उन्हें ईद की बधाई देते हैं। शाहरुख खान भी छत पर आकर अपने फैन्स से मिलते हैं। लेकिन इस साल ये मुलाकात नहीं हो पाएगी।
शाहरुख खान की ये 'जीरो' 2018 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। कटरीना और अनुष्का के साथ शाहरुख की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले ये तिकड़ी यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' में नजर आई थी। कटरीना और अनुष्का के अलावा इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करने वाले हैं। फिल्म के लेटेस्ट टीजर में सलमान की झलक पेश की गई है।