मनोरंजन
आज रिलीज होगा जाह्नवी-ईशान की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2018 12:01:11 PMनई दिल्ली। बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर के साथ एक बड़ा सरप्राइज भी आने वाला है। ये सरप्राइज होगा फिल्म के साथ आने वाला पार्टी सॉन्ग पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फिल्म का गाना रिवील किया जाएगा।
गाने का रिलीज होना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। क्योंकि जाह्नवी कपूर की ये फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। सैराट को मराठी भाषा में होने के बावजूद हिंदी सिनेमा में भी खूब तारीफें हुईं थी। इस फिल्म में सबसे कमाल का था इसका संगीत। फिल्म के पार्टी सॉन्ग झिगाट को फैंस ने खूब सराहा था।
करण जौहर के मुताबिक ईशान खट्टर और जाह्नवी दोनों ही बेहतरीन डांसर हैं. जाह्नवी कपूर बॉलीवुड डांस दीवा श्रीदेवी की बेटी हैं। श्रीदेवी के डांस के साथ एक्सप्रेशन लाजवाब होते थे। ऐसे में जाह्नवी को डांस फिल्म में जबरदस्त धमाल मचाने वाला है।