मनोरंजन
रजनीकांत की फिल्म ''काला'' रिलीज, पहले दिन ही मचाया धमाल
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2018 1:47:20 PMनई दिल्ली। रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म काला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे रखा गया था। सुबह 4 बजे के शो में ही रजनीकांत की फिल्म का शो हाउसफुल हो गया। पहले शो के बाद आज ही फिल्म को देखा जा सके, इसके लिए सिनेमा घरों के बाहर टिकट लेने के लिए फैंस की लंबी लाइनें देखने को मिल रही है।
इस फिल्म को हिट होने के लिए अब सिर्फ 280 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है। इस कलेक्शन में कर्नाटक शामिल नहीं है, क्योंकि यहां फिल्म की रिलीज पर अब भी सकंट के बादल छाए हैं। फिल्म को तमिलनाडु से 70 करोड़, आंध्र प्रदेश से 33 करोड़, केरला से 10 करोड़ और बाकी बचे भारतीय क्षेत्रों से 7 करोड़ मिले हैं।