मनोरंजन
अब ''खतरों के खिलाड़ी'' में दिखेंगे विकास गुप्ता
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2018 10:54:53 AMनई दिल्ली। नागिन और दस का दम जैसे ब्लॉकबस्टर शो टीवी पर शुरू हो चुके हैं। जिसमें दस का दम का पहला एपिसोड सोमवार को प्रसारित किया गया. ऐसे में सभी को एक ऐसा शो भी है जिसका सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यहां हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी ब्लॉकबस्टर शो खतरों के खिलाड़ी की जोकि एक बार फिर आप सभी के बीच आने वाला है। रोहित शेट्टी के इस शो में लगातार नए नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। जिसमें आजकल बिग बॉस फेम विकास गुप्ता का नाम काफी ऊपर देखा जा रहा। खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस के इस मास्टर माइंड का नाम इस शो में भी शामिल है।
खतरों के खिलाड़ी शो में सिर्फ विकास गुप्ता ही नहीं और भी ऐसे नाम हैं जो काफी चर्चा में हैं। जिसमें सिंगर आदित्य नारायण, देवेलिना भट्टाचार्य और कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष का नाम शामिल हैं। हालांकि अभी इन नामों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।