मनोरंजन
ग्लैमर को छोड़ खेती करने में जूटे धर्मेंद्र
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2018 12:23:42 PMनई दिल्ली। हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र में पहले की तरह आज भी अपने कामो को लेकर पहले ही जैसी फूर्ती है। मिट्टी की खुशबू से वह आज भी जुड़े हुए हैं और आज-कल वह बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर खेती-बाड़ी करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर आपका धरम नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर धर्मेंद्र की कई वीडियोज को डाला गया है। इन वीडियो में वह अपनी गाय को चारा खिलाते हुए तो कभी खेती करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें, इन वीडियो और तस्वीरों को कुछ वक्त पहले ही शेयर किया गया है। एक वीडियो में धर्मेंद्र अपने द्वारा बोए गए अलफांजो आम के बारे में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह अपने खेत के अपने फार्म के अलफांजो हैं। इन्हें खुद हाथों से बोया था।