मनोरंजन
भोजपुरी सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत, फिल्म ‘बॉर्डर’में सिलवेस्टर स्टैलोन के रैंबो लुक को दोहरा रहा
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2018 3:42:50 PM नई दिल्ली। हॉलीवुड के सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टैलोन का रैंबो लुक और उनकी अदाकारी को भला कौन भूल सकता है। अब वही लुक और अभिनय इस बार भोजपुरी पर्दे पर देखने को मिलेगा, जब इस ईद रिलीज होगी निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म ‘बॉर्डर’. इस फिल्म में 'नच बलिये' फेम भोजपुरी सिनेमा के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत रैंबो लुक में नजर आने वाले हैं। वे इस फिल्म में एक फौजी की भूमिका में हैं, जो आर्म्सलेस होने के बाद तीर-कमान के साथ दुश्मनों के से लड़ते नजर आएंगे। वो भी एकदम सिलवेस्टर स्टैलोन के स्टाइल में। इस बारे में खुद विक्रात सिंह राजपूत का मानना है कि फिल्म में उनका रैंबो लुक काफी अलग है और यह दर्शकों को सिलवेस्टर स्टैलोन की याद दिलाएगी।
विक्रांत सिंह राजपूत की मानें तो फिल्म ‘बॉर्डर’का दायरा काफी बड़ा है, जो आम देश भक्ति की फिल्मों से काफी अलग है। यह लोगों से कनेक्ट करेगी। इसकी कहानी में एक सच्चाई है, जो लेखक–निर्देशक संतोष मिश्रा ने काफी मेहनत से तैयार की है। इसमें वार से ज्यादा सैनिक और उनके परिवार के इमोशन को उभारा गया है। सबसे बड़ी बात इसमें अनावश्यक लड़ाई को नहीं दिखाया गया है और मुझे लगता है वो कोई दिखा भी नहीं सकता है। बावजूद इसके संतोष मिश्रा ने फिल्म में आर्मी मैन की जिंदगी की सच्चाई को दिखाने की भरपूर कोशिश की है। फिल्म के सभी गाने लाजवाब हैं। इसमें मेरा भी एक गाना है, जो काफी एंटरटेनिंग है। यह गाना मां, बेटे और बहू के बीच फिल्माया गया है। मां के रूप में मेरी को-स्टार माया यादव और पत्नी के रूप में शुभी शर्मा हैं। फिल्म का हर कैरेक्टर बेहद महत्वपूर्ण है और सभी ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है।