मनोरंजन
सोशल मीडिया पर दिशा पटानी के फोटो ने मचाया धमाल
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2018 11:49:40 AMनई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रही हैं। इन दिनों दिशा मालद्वीप में हैं और वहां से उनके द्वारा शेयर किए जा रहे फोटो इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रहे हैं। दिशा का यह अंदाज कई यूजर्स को जबरदस्त फिटनेस गोल दे रहा है। अपने इस मालद्वीप वेकेशन के कई खूबसूरत फोटो दिशा इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं।
हाल में दिशा एक बार फिर से सुर्खियों में तब आ गईं जब उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर बेहद हॉट तस्वीरें शेयर कर डालीं। इन तस्वीरों में वे ब्लैक बिकिनी में सेक्सी पोज देती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह दिशा का ये अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है। जिसके चलते उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गई हैं। दिशा पटानी ने पहले भी अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो सफेद रंग की बिकिनी में नजर आ रही थीं और इस तस्वीर में खासकर वो काफी सेक्सी और ग्लैमरस लग रही थीं। लोगों ने उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया था। दिशा पटानी अक्सर अपने लुक्स से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब होती हैं।
देखा जाए तो दिशा का यह अब तक का सबसे हॉट फोटोशूट है। जिसके चलते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर होते ही फैंस दिशा की तारीफ में कमेंट करने लगे, तो कुछ ने दिशा की फोटो पर भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। इस तस्वीर में दिशा पटानी सेक्सी पोज देकर अपना हॉट अवतार दिखाती नजर आईं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया।