ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
झारखंड के कलाकारों के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दिया यह संदेश
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2018 3:55:41 PM
झारखंड के कलाकारों के लिए  प्रियंका चोपड़ा ने दिया यह संदेश

रांची। झारखंड के जमशेदपुर में जन्म लेने वाली बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस, पूर्व मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड की पसंदीदा भारतीय अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने झारखंड के कलाकारों के लिए एक संदेश भेजा है। खासकर रांची में चल रहे तीन दिवसीय झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स से जुड़े कलाकारों के लिए।

 
झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा को रविवार (27 मई, 2018) को रांची आना था, लेकिन उनका यहां आने का कार्यक्रम टल गया है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में फिल्म फेस्टिवल की सफलता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने कहा है कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर की फिल्में दिखायी जायेंगी और इसका लाभ फिल्म जगत के लोगों को मिलेगा।
 
प्रियंका ने कहा कि उन्हें रांची आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ पा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह आयोजन हर वर्ष होगा और कभी न कभी वह उसमें शरीक जरूर होंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS